
'पोर्न इससे साफ', नोरा फतेही का आइटम नंबर सुन भड़के यूजर्स, इस सिंगर ने की आलोचना
AajTak
नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. यूजर्स भी इस गाने की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि पोर्न इससे साफ है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और जानी मानी डांसर नोरा फतेही इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है फिल्म 'केडी: द डेविल' से आया उनका नया डांस नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके'. इस आइटम सॉन्ग में नोरा को संजय दत्त के साथ देखा जा सकता है. रविवार, 16 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को मिक्स रिएक्शन्स मिले हैं. कुछ फैंस ने नोरा के डांस की तारीफ की, तो कई यूजर्स गाने के 'अश्लील' लीरिक्स, सजेस्टिव डांस मूव्स और डबल मीनिंग से हैरान और नाराज हैं.
नोरा के गाने से नाराज यूजर्स
गाने का लिरिकल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. गाने की सेटिंग एक डांस बार में है, जहां नोरा कई बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं. पिछले हफ्ते रिलीज हुआ प्रोमो में उन्हें घाघरा-चोली पहने भीड़ के बीच डांस करते देखा गया था. पूरे लिरिकल वीडियो के रिलीज होने के बाद अब गाने के लीरिक्स पर सबका ध्यान गया और सुननेवालों का माथा खराब हो गया.
'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को जबरदस्त ऑनलाइन बैकलैश मिल रहा है. कई यूजर्स ने इसके सजेस्टिव डबल मीनिंग और 'अश्लील' लीरिक्स की निंदा की है. सिंगर मंगली ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. इसके लीरिक्स को रकीब आलम ने लिखा है और अर्जुन जन्या ने इसे म्यूजिक दिया है. सभी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. यूट्यूब पर कमेंट्स में इसकी अश्लीलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अश्लीलता टॉप पर है.' दूसरे ने डांस स्टेप्स पर सवाल उठाया, 'ये क्या है? 2026 है, फिर भी ऐसे गाने और एक्टिंग?' एक और कमेंट था, 'लीरिक्स इतने चीप और अश्लील हैं.' एक अन्य ने कमेंट किया, 'ये क्या लीरिक्स हैं भाई? पोर्न इससे साफ होता है.' बहुत से यूजर्स ने इस गाने पर बैन की मांग की है.
अरमान मलिक हुए परेशान
सिंगर अरमान मलिक ने भी गाने के लीरिक्स की आलोचना की है. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'ये मेरी टाइमलाइन पर आया और मुझे इस गाने को दोबारा सुनना पड़ा ये समझने के लिए कि मैंने जो सुना वो सही सुना है या नहीं. कमर्शियल सॉन्गराइटिंग को इतना नीचा गिरते देख दुख हो रहा है.' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मैं सच में शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं. काश मैं इसे अनसुना कर पाता.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












