
ऑस्कर ने धर्मेंद्र को किया नजरअंदाज, हेमा मालिनी ने बताया 'शर्मनाक', बोलीं- उन्हें परवाह क्यों होगी
AajTak
ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र की लेगेसी को याद नहीं किया गया जिससे इंडियन फैंस काफी नाराज दिखे. एक्टर के योगदान को इतने बड़े स्टेज पर नजरअंदाज किया गया. ऐसे में हेमा मालिनी ने इसपर रिएक्ट किया है.
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. मगर उनका जिक्र कभी ना कभी होता रहता है. 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 के कारण धर्मेंद्र एक बार फिर सुर्खियों में आए. उन्हें इवेंट के मेमोरियम सेगमेंट में श्रद्धांजलि नहीं दी गई, जिससे इंडियन फैंस को तगड़ा झटका लगा.
ऑस्कर में भुलाए गए धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के अलावा इवेंट में सभी हॉलीवुड कलाकारों को याद किया गया, जिन्होंने साल 2025 में दुनिया को अलविदा कहा. प्रीमियर नाइट में धर्मेंद्र का कोई जिक्र नहीं था. हालांकि अकैडमी अवॉर्ड्स ने अपनी वेबसाइट पर एक्टर को स्पेशल मेंशन दिया. लेकिन वो भी फैंस को मंजूर नहीं था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑस्कर अवॉर्ड को हॉलीवुड का पीआर शो तक कह डाला था.
ऑस्कर में धर्मेंद्र को याद नहीं किए जाने पर हेमा मालिनी ने अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है. उनका कहना है कि ये बेहद शर्मनाक बात है. बॉलीवुड हंगामा से हेमा मालिनी ने कहा, 'ये बिल्कुल एक शर्मनाक बात है. उन लोगों के लिए शर्म की बात है जिन्होंने ऐसे एक्टर को नजरअंदाज किया, जो दुनिया के कई हिस्सों में मौजूद लोगों के लिए महत्व रखते हैं. धरम जी को हर जगह जाना-पहचाना जाता है.'
हालांकि हेमा मालिनी ने ये भी माना कि धर्मेंद्र को ऑस्कर में नजरअंदाज किए जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने एक्टर की लेगेसी पर कहा, 'उन्हें अपने करियर में ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले हैं. ऐसे में उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होगी? हम दोनों अपने देश में लोगों का प्यार पाकर खुश थे. लेकिन अवॉर्ड्स ने उनसे हमेशा दूरी बनाई. यहां तक कि मुझे भी लाल पत्थर और मीरा में अपनी एक्टिंग के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला.'
BAFTA ने दी थी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












