
'तुझे पाकिस्तान में आकर मारूंगा...', धुरंधर एक्टर को मिली धमकी, कौन है आतंकी बना जहूर मिस्त्री
AajTak
फिल्म 'धुरंधर' में आतंकवादी जहूर मिस्त्री बनकर एक्टर विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें काफी नफरत मिल रही है. लोग उन्हें भर-भरकर गालियां दे रहे हैं. आइए, जानते हैं कि उन्होंने इससे पहले और कितनी फिल्मों-वेब सीरीज में काम किया है.
कुछ दिन पहले 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने आते ही तहलका मचा दिया था. ट्रेलर की शुरुआत ही एक गुस्सा दिलाने वाले डायलॉग से हुई. फिल्म में आतंकवादी जहूर मिस्त्री को दिखाया गया, जो अजय सान्याल से कहता है कि 'हिंदू एक डरपोक कॉम है'. इसने लोगों के अंदर गुस्सा भर दिया, जिसका अंजाम ये हुआ कि वो उस एक्टर को सोशल मीडिया गालियां देने लगे जिसने फिल्म में वो रोल निभाया है.
ट्रेलर में खुद को देखकर हैरान था एक्टर
'धुरंधर' में आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार एक्टर विवेक सिन्हा ने प्ले किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ये बताया कि लोग उन्हें उनके पॉपुलर डायलॉग के लिए खूब सारी बातें लिख रहे हैं. वो लोगों की नफरत का सामना कर रहे हैं, जिसकी उन्हें खुशी है. विवेक सिन्हा का कहना है कि उन्होंने इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी कि आदित्य धर अपनी फिल्म के ट्रेलर में उनका डायलॉग रखेंगे.
विवेक सिन्हा ने फरीदून शहरयर के यूट्यूब चैनल पर भी अपनी फिल्म 'धुरंधर' पर बात की. उन्होंने कहा कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर की शुरुआत उनके किरदार से हो, इसकी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी. वो काफी हैरान थे. विवेक ने कहा कि ये उनके लिए एक कमाल की बात थी कि आदित्य धर ने उनके डायलॉग से ट्रेलर का मूड सेट किया.
लोगों से मिल रही नफरत पर क्या बोले विवेक?
एक्टर ने आगे अपने किरदार जहूर मिस्त्री को निभाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आदित्य धर ने उन्हें पहले से ही किरदार का ब्रीफ दे दिया था, साथ ही सेट पर माहौल काफी सही था जिससे उन्हें एक्टिंग करने में आसानी हुई. विवेक ने लोगों के फीडबैक पर भी रिएक्ट किया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












