
शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं दिव्यांका त्रिपाठी? जश्न में डूबा परिवार, जल्द होगी गोदभराई
AajTak
रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. हालांकि अभी तक कपल की ओर से प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिवार और करीबी दोस्तों में खुशी का माहौल है. कपल की शादी 10 साल पहले हुई थी.
बधाई हो! सुनने में आया है कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है. दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का 10 साल का इंतजार खत्म होने को है. कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने को तैयार है. 8 जुलाई 2016 को उनकी शादी हुई थी. घर में नन्हे मेहमान के आने की न्यूज से परिवार में जश्न का माहौल है.
दिव्यांका के घर आएगा नन्हा मेहमान?
हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से प्रेग्नेंसी न्यूज को लेकर कंफर्मेशन नहीं दी गई है. फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहा है. दिव्यांका और विवेक के घरवाले और उनके करीबी दोस्त नन्हे लाडले के आने की न्यूज सुनकर सातवें आसमान पर हैं. सूत्रों के मुताबिक, परिवार के लोगों की एक्साइटमेंट पीक पर है. उन्होंने नन्हे मेहमान के स्वागत में जश्न भी शुरू कर दिया है. हालांकि, कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट ही रखा है. लेकिन उन्हें जानने वाले करीबी लोग उनकी खुशियों का हिस्सा बनकर फूले नहीं समा रहे हैं. जल्द दिव्यांका के लिए बेबी शावर होस्ट किया जाएगा. ये फंक्शन इंटीमेट होगा. जहां सिर्फ परिवार के लोग और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे.
कपल ने 1 दशक पहले शादी की थी. शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात हुई थी. शो के सेट पर उनकी जोड़ी बनी. उनमें दोस्ती हुई, फिर प्यार और शादी. भोपाल में उनकी ग्रैंड वेडिंग हुई थी. टीवी इंडस्ट्री में उनकी शादी की काफी चर्चा रही थी. दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट एडोरेबल कपल माने जाते हैं. वो इंडस्ट्री की पार्टियों से दूर अपने स्पेस में खुश रहते हैं. इंस्टा पर उनके रील वीडियो वायरल रहते हैं. दोनों की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हैं.
इससे पहले भी दिव्यांका की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ी थीं. लेकिन हर बार उन्होंने इसे अफवाह ही करार दिया है. फैंस को उम्मीद है इस बार ये न्यूज गलत ना निकलें. वो भी सालों से कपल के पेरेंटहुड में कदम रखने की आस लगाए बैठे हैं. वर्कफ्रंट पर दिव्यांका इन दिनों किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं. उन्हें टीवी पर पिछली बार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












