
तान्या मित्तल की साड़ी के पल्लू पर छपे थे राम-सीता, पोंछा एकता का चेहरा, भड़कीं वड़ा पाव गर्ल
AajTak
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने एक वायरल वीडियो को लेकर स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल पर सवाल उठाए हैं. एकता कपूर के इवेंट में राम-सीता की तस्वीर वाली साड़ी के पल्लू से चेहरा पोंछने पर चंद्रिका ने कहा कि अगर वह ऐसा करतीं तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाता.
वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों के दौर से गुजर रही हैं. उनके वीडियो पर अक्सर सवाल खड़े होते हैं. लेकिन इस बार वो खुद एक वायरल वीडियो को कटघरे में ला रही हैं, जिसमें फेमस स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल नजर आ रही हैं. तान्या ने कुछ ऐसा किया है जिसपर सभी का ध्यान लाते हुए चंद्रिका कह रही हैं कि यही मैंने किया होता तो मुझे जिंदा गाड़ दिया जाता.
तान्या पर भड़कीं चंद्रिका
तान्या मित्तल प्रोड्यूसर एकता कपूर के साथ एक इवेंट का हिस्सा बनीं. तान्या यहां भगवा रंग की खास साड़ी में नजर आईं. इस साड़ी के पल्ले पर राम-सीता की तस्वीर छपी हुई थी. तान्या ने इसे बखूबी फ्लॉन्ट किया. लेकिन इसी के साथ वो इसी पल्ले से एकता कपूर के चेहरे पर लगा कुछ पोंछती भी नजर आईं. हालांकि यूजर्स ने उनके इस कदम की तारीफ की और कहा कि तान्या ने अपनी साड़ी की परवाह ना करते हुए एकता का ख्याल रखा. लेकिन चंद्रिका को यही बात खटक गई.
चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया और अपने मन की भड़ास निकाली. वाह तान्या जी के कैप्शन के साथ वो बोलीं- मुझे तान्या मित्तल से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है. पर अभी जो वीडियो मेरे सामने आई है ना, आपने भी देखी होगी वो, सभी ने तारीफें भी की होंगी. लेकिन मुझे एक बात खटक रही थी. वो बीच इवेंट किसी का अपने पल्लू से चेहरा साफ कर रही थीं. बहुत अच्छी बात है कि वो किसी की मदद ही कर रही हैं. लेकिन उस पल्लू पर राम-सीता की फोटो छपी हुई है.
वड़ा पाव गर्ल ने तान्या को लिया आड़े हाथ
आगे उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- या तो तान्या जी आप होश में नहीं थीं. या फिर वो एकता कपूर हैं इसलिए सब कुछ जायज है. राम-सीता की फोटो वाली पल्लू से बकायदा पसीना पोंछा जा रहा है. लेकिन आपके लिए अभी तक किसी ने कुछ बोला नहीं है, तारीफें ही हो रही हैं. पर सच बता रही हूं तान्या जी यही चीज अगर मैं कर देती ना, या अपना ही पसीना पोंछ लेती. तो ये मीडियावाले मुझे गाड़ देते. मुझे जिंदा नहीं छोड़ते. मरने के घाट उतार देते. पर जैसा भी है, चलो... जय श्री राम!

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












