
व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा का स्टनिंग लुक, निक संग दिखी केमिस्ट्री, ऑस्कर 2026 में छाया कपल
AajTak
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर नाइट में अपने स्टनिंग व्हाइट गाउन से सभी को इंप्रेस किया. वो अपने पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर परफेक्ट कपल की तरह नजर आईं. प्रियंका इस साल के एकेडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं. निक जोनस ने ब्लैक सूट में उनका साथ दिया.
98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला. इवेंट में वो अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं. स्टनिंग व्हाइट गाउन में वो किलर लगीं. निक जोनस वेलवेट ब्लैक सूट में उन्हें परफेक्टली मैच कर रहे थे. प्रियंका इस साल के एकेडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई हैं. उनके साथ ऐनी हैथवे, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ग्विनेथ पाल्ट्रो जैसे सितारे हैं.
प्रियंका का स्टनिंग लुक
प्रियंका ने ऑस्कर नाइट के लिए कस्टम व्हाइट Dior गाउन पहना. जिसकी फेदर डिटेलिंग इसे ड्रामेटिक टच देती दिखी. एक्ट्रेस ने मोनोटोन लुक चुना. जिसमें उन्होंने अपने लुक को फिटेड कोर्सेट टॉप, थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और फेदर ट्रिम्स से ग्लैमर बनाया. उन्होंने बुल्गारी का स्ट्राइकिंग डायमंड नेकलेस पहना. इस ब्रैंड की वो एंबेसडर हैं. लाइट मेकअप के साथ उन्होंने ओपन स्लीक हेयरस्टाइल को प्रेफर किया. कपल ने रेड कारपेट पर पैप्स को जमकर पोज दिए.
दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिखे. प्रियंका के स्टनिंग लुक की लोगों ने तारीफ की है. निक ने ऑस्कर नाइट में शामिल होने से पहले इंस्टा पर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसमें वो पानी पीते दिखे. इस वीडियो में लोगों ने एक खास बात नोटिस की, वो था निक के हाथ पर बंधा कलावा. लोगों ने निक को परफेक्ट इंडियन जीजू करार दिया है.
ऑस्कर का हिस्सा बनने के लिए प्रियंका कितनी एक्साइटेड थी, इसका खुलासा उनकी इंस्टा स्टोरीज से होता है. एक्ट्रेस ने ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप लेते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा की पिछली रिलीज मूवी अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर द ब्लफ थी. इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया. उनकी अपकमिंग हिंदी मूवी एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म वाराणसी है. जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन उनके साथ नजर आएंगे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












