
सलमान से मिलने मुंबई गए अखिलेश यादव, फैन्स बोले- भैया संग भाईजान, फोटो वायरल
AajTak
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिन मुंबई में सलमान खान से मिले. उन्होंने सुपरस्टार संग अपनी मुलाकात का फोटो भी शेयर किया, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट के साथ-साथ कंफ्यूजन भी पैदा की. क्यों हुई थी दोनों की मुलाकात?
सुपरस्टार सलमान खान जहां भी दिख जाते हैं, फैंस का दिन अपने आप बन जाता है. हाल ही में वो यूपी की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव संग दिखे, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई. सुपरस्टार के साथ नेता ने अपना फोटो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फैंस को ट्रीट भी दी.
अखिलेश यादव का 'मुंबई मिलन'
सलमान और अखिलेश यादव की मुलाकात बीते दिन 15 मार्च को हुई, जब नेता मुंबई में थे. अखिलेश ने अपनी फोटो को 'मुंबई मिलन' करके कैप्शन दिया. अखिलेश यादव का फोटो कुछ ही पलों में वायरल हो गया. फैंस दोनों की मुलाकात पर खुश, तो कुछ चिंतित नजर आए. कुछ यूजर्स अखिलेश के सामने सलमान के 'औरा' पर फिदा होते दिखे. तो वहीं कुछ एक्टर की बढ़ती उम्र को लेकर परेशान हुए. हालांकि सलमान के कट्टर फैंस ने उन्हें भी मुंह तोड़ जवाब दिया.
अखिलेश के फोटो के बाद हर कोई दोनों की मुलाकात के पीछे का असली कारण जानने में लग गया. कहा जा रहा है कि सलमान और अखिलेश यादव की मुलाकात का कारण सुपरस्टार के पिता सलीम खान हैं. एक्टर के पिता करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं, ऐसे में अखिलेश उनका हाल पूछने सलमान से मिले. सलीम खान के लिए कहा गया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था. मगर अब उनकी हालत में काफी सुधार है. इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे अरबाज खान ने मीडिया को दी थी. अब फैंस को सलीम खान के घर लौटने का इंतजार है.
सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में बिजी हैं, जिसका हाल ही में नाम बदलकर 'मात्रभूमि' रख दिया गया है. फिल्म की शूटिंग फिलहाल फिर से की जा रही है. सलमान इसमें काफी मेहनत कर रहे हैं, ताकि उनके फैंस और ऑडियंस को अंत में फिल्म अच्छी लगे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












