
चॉल में बीता बचपन, अब करोड़ों का मालिक है एक्टर, महलों जैसा घर देख चौंकी फराह खान
AajTak
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख करोड़ों के मालिक हैं. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां, आलीशान घर है. वो लैविश लाइफ जीते हैं. अब उन्होंने फैंस संग अपनी इंस्पायरिंग जर्नी शेयर की है.
यूट्यूबर, एक्टर और इंफ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू सोशल मीडिया के सबसे बड़े स्टार्स में शुमार हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैजू करोड़ों में कमाई करते हैं. अब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान फैजू के घर गेस्ट बनकर पहुंचीं. फैजू का लैविश लाइफस्टाइल देख फराह खान भी शॉक्ड नजर आईं.
अंदर से कैसा है फैजू का घर?
फराह खान ने फैंस को फैजू के आलीशान घर का टूर दिया. फैजू के घर का हॉल काफी लग्जूरियस है, जिसमें एस्थेटिक सोफा सेट लगे हैं. घर की बालकनी से खूबसूरत नजारा दिखता है. बालकनी में बड़ा सा झूला भी लगा है, जहां बैठकर फैजू सुकून के पल बिताते हैं.
फैजू ने फराह खान को अपना एक्सपेंसिव शूज का कलेक्शन भी दिखाया. फैजू के पास LV के ढाई लाख के जूते देख फराह खान हैरान हो गईं. फैजू ने कई बड़े ब्रांड्स के परफ्यूम्स भी दिखाए. उन्होंने अपनी कीमती लग्जरी घड़ियां भी फराह खान को दिखाईं.
फैजू ने फराह खान को अपनी इंस्पायरिंग जर्नी भी बताई. उन्होंने कहा कि वो पहले मुंबई के बेहरामपाड़ा इलाके में रहते थे, जो एक स्लम एरिया है. फैजू ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो वहां से निकलकर इस मुकाम पर पहुचेंगे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












