
Thar लेकर चला 'हीरो' बनने, यूपी पुलिस ने पहुंचाया जेल, SUV भी जब्त!
AajTak
कोई चलती कार के ऊपर बैठकर कलाबाजियां दिखा रहा है, तो कोई दौड़ती कार के दरवाजे खोलकर करतब दिखा रहा है. ऐसे स्टंटबाजों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.
सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग अजीबोगरीब कारनामे करते हैं. पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें युवाओ को कार से जानलेवा स्टंट करते हुए देखा गया. कहीं कोई चलती कार के ऊपर बैठकर कलाबाजियां दिखा रहा है, तो कोई दौड़ती कार के दरवाजे खोलकर करतब दिखा रहा है. हालांकि, ऐसे स्टंटबाजों पर पुलिस ने एक्शन भी लिया है.
हाल ही में थार जीप (Thar Jeep) पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही गाड़ी को भी सीज कर दिया गया. खुद नोएडा पुलिस ने इसका वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में स्टंटबाजी करने वाला युवक सलाखों के पीछे दिखाई दे रहा है. युवक कहता है कि वो अब कभी स्टंट नहीं करेगा, उसे माफ कर दिया जाए.
थार जीप पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर स्टंट में प्रयुक्त जीप को सीज किया गया।#UPPolice pic.twitter.com/bIM3F37HIa
इसके पहले यूपी के गाजियाबाद का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक कार की ड्राइविंग सीट को छोड़कर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की गई. जिसके बाद गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.
चलती स्कॉर्पियो की खिड़की पर खड़े होकर स्टंट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










