
Thailand के घर में रात को आ रही थीं अजीब आवाजें, देखा तो किचन में खड़ा था भूखा Elephant, देखें Video
Zee News
थाईलैंड में एक जंगली हाथी को भूख लगी तो वह एक घर में घुस गया. इतना ही नहीं दीवार तोड़कर किचन तक पहुंच गया और अपने लिए खाना ढूंढने लगा.
थाईलैंड: थाईलैंड (Thailand) के हुआ हिन (Hua Hin) जिले में जंगली हाथी (Wild Elephant) से जुड़ी एक घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यहां एक जंगली हाथी ने भूख लगने पर सीधे किचन का रुख किया. इसके लिए वह एक घर में घुसा और फिर दीवार तोड़कर किचन तक जा पहुंचा. इतना ही नहीं उसने अपने लिए भोजन ढूंढने की कोशिश भी की. Thaiger में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक घर की मालकिन ने किचन तक पहुंचे इस हाथी के फोटो-वीडियो (Photo-Video) फेसबुक पर शेयर किए हैं. महिला ने बताया कि रात में अजीब आवाजें आने पर जब उन्होंने उठकर देखा तो किचन (Kitchen) में हाथी अपनी सूंड के जरिए सेल्फ में कुछ ढूंढ रहा था. महिला ने थाई लैंग्वेज में इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रोज आता है.'
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



