
Thailand: अय्याशी का अड्डा बना कोविड सेंटर, खुलेआम ड्रग्स लेकर सेक्स करते हैं पेशेंट्स!
Zee News
थाइलैंड के एक कोविड सेंटर से अश्लीलता की खबरें आ रही हैं. ऐसी खबर है कि सेंटर में मौजूद पेशेंट्स यहां ड्रग्स पार्टी से लेकर सेक्स तक करते हैं. पुलिस रेड में भी CCTV से इसके कुछ सबूत मिले हैं.
बैंकाक: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की चपेट में आए लोगों का इलाज करने के बजाय अब कोविड सेंटर में दूसरी ही चीजें होती नजर आ रही हैं. मामला थाइलैंड (Thailand) के एक कोरोना अस्पताल (Covid Hospital) का है, जहां कुछ पेशेंट्स के ड्रग्स (Drugs) लेने और अस्पताल के बेड पर ग्रुप सेक्स (Group Sex) करने की खबरें सामने आ रही हैं. द नेशन थाइलैंड की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पतालों में अय्याशी की इस खबर से अधिकारी भी सतके में हैं. पेशेंट्स की इस हरकत को रोकने के लिए जगह-जगह कोविड अस्पतालों में रेड मारी जा रही है. हाल ही में थाईलैंड के इंटरनल सिक्योरिटी ऑपेरशन कमांड ऑफिसर्स ने PPE किट पहन कर कई सेंटर्स पर छापा मारा है. इस दौरान सेंटर में मौजूद करीब 1000 पेशेंट्स से पूछताछ भी की गई. लेकिन सेंटर से ड्रग्स नहीं मिला. हालांकि, काफी मात्रा में सिगरेट और हुक्का मिला, जो वहां प्रतिबंधित है. टीम ने हॉस्पिटल के CCTV कैमरे भी खंगाले जिसमे मेल-फीमेल मरीजों को एक-दूसरे के वार्ड में जाते देखा गया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



