
Terrorism के आरोप में दोषी करार दिए शख्स ने Court Room में रेत डाला अपना गला, मौके पर ही हुई मौत
Zee News
अमेरिका (America) में आतंकवाद (Terrorism) के मामले में दोषी करार दिए गए शख्स ने भरी अदालत में ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे देखकर सभी कांप उठे. कोर्ट ने आरोपी शख्स को आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराया था, इसके कुछ ही देर बाद उसने अपना गला रेत डाला.
वॉशिंगटन: अमेरिका (America) में आतंकवाद (Terrorism) के मामले में दोषी करार दिए गए शख्स ने भरी अदालत में ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे देखकर सभी कांप उठे. कोर्ट ने आरोपी शख्स को आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराया था, इसके कुछ ही देर बाद उसने अपना गला रेत डाला. मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने शख्स को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं. अमेरिका के नॉर्थ डकोटा के फार्गो में हुई इस घटना के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. मसलन, आखिर शख्स के पास नुकीला हथियार मिला कैसे? उसने पुलिस की मौजूदगी में यह खौफनाक कदम कैसे उठा लिया? इस घटना से पहले अदलात आरोपी के खिलाफ फैसला सुना चुकी थी और उसे दोषी करार दिया था. वहीं, यूएस मार्शल कार्लसन ने कहा कि शख्स के पास प्लास्टिक का कोई नुकील उपकरण था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



