
Terror Funding केस में NIA का बड़ा एक्शन, श्रीनगर में 9 ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने श्रीनगर में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. NIA अफसरों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान भी हैं. जांच एजेंसी ने जिन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है, उनमें से एक ट्रांसपोर्ट विभाग से रिटायर्ड है.
टेरर फंडिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस रेड में एनआईए के अफसरों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवान भी हैं.
NIA ने श्रीनगर के कलमदानपोरा में मुजम्मिल शफी खान (25) के घर पर रेड की. बता दें कि मुजम्मिल रेवलॉन कंपनी में कास्मेटिक मार्केटिंग का काम करता है. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने श्रीनगर के नवाबाजार में भी छापा मारा. नवाबाजार के बाद जांच एजेंसी ने श्रीनगर के गोकदल में मुस्ताक अहमद के घर पर छापा मारा. मुस्ताक रोड एंड ट्रांसपोर्ट विभाग से रिटायर्ड है.
SIA ने भी पकड़ा था टेरर फंडिंग नेटवर्क
हाल ही में जनवरी में विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकी फंडिंग में शामिल एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए दोनों आरोपियों पर क्रॉस बॉर्डर नारकोटिक्स सिंडिकेट में शामिल होने का इल्जाम था. टेरर फंडिंग मामले में जम्मू के सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सैफ-उद-दीन और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के पूर्व सरपंच फारूक अहमद जंगल की गिरफ्तारी की गई थी.
पुलवामा-शोपियां में भी की गई थी छापेमारी
इससे पहले जून 2023 में भी जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में टेरर फंडिंग के मामले में रेड की थी. तब साउथ कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. एनआईए की रेड पुलवामा जिले के दो गांव सेदरगुंड और रत्नीपोरा में हुई थी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









