
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
ABP News
टेलीग्राम को अपने प्लेटफॉर्म से पायरेटेड कंटेट को हटाना होगा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत टेलीग्राम को नोटिस जारी कर किया है.
टेलीग्राम को अपने प्लेटफॉर्म से पायरेटेड कंटेट को हटाना होगा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत टेलीग्राम को नोटिस जारी कर किया है अपने प्लेटफॉर्म से पायरेटेड कंटेंट हटाने का निर्देश दिया है.
OTT प्लेटफॉर्म ने की थी शिकायत
मंत्रालय की ओर से यह एक्शन तब लिया गया है, जब जियो सिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्मों की ओर से इसकी शिकायत की गई थी. जिसमें टेलीग्राम पर कॉपीराइट सामग्री की बड़े पैमाने पर पायरेसी का आरोप लगाया गया है. शिकायतों और मामले की जांच के आधार पर, 3142 टेलीग्राम चैनलों को पायरेटेड सामग्री, जिनमें फिल्में और ओटीटी सामग्री शामिल हैं, वितरित करते हुए पाया गया है.
दरअसल, मूवीज-वेब सीरीज के शौकीन या तो थिएटर में जाते हैं या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे जियो, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन लेकर देखते हैं लेकिन एक बड़ा वर्ग टेलीग्राम पर मूवी देखता है, इसके लिए कोई पैसा नहीं खर्च करना होता है और न ही सब्सक्रिप्शन लेना होता है, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए, ऐसा करने पर आपको जेल तक हो सकती है.













