
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
ABP News
Rajya Sabha Elections: शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे दिग्गज नेता निर्विरोध चुने गए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों से 26 नेता निर्विरोध चुने गए हैं. इनमें शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, विनोद तावड़े और बाबुल सुप्रियो जैसे बड़े नाम शामिल हैं. बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आज इन सीटों पर मतदान होना है, आज शाम तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे. जानें कहां है मुकाबला.
उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह के बीच मुकाबलाबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के रामनाथ ठाकुर के अलावा बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और बीजेपी नेता शिवम कुमार की जीत लगभग तय है. पांचवीं सीट पर एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के एडी सिंह के बीच सीधा मुकाबला है, जिसका फैसला केवल मतदान से ही हो सकता है. आंकड़ों के मुताबिक 35 विधायकों वाले महागठबंधन को जीत हासिल करने के लिए 41 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है.
एआईएमआईएम के सभी 5 विधायकों ने तेजस्वी यादव की आरजेडी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. दूसरी ओर एनडीए ने दावा किया है कि उनके उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा विजयी होंगे. कुशवाहा को जीतने के लिए महागठबंधन के कम से कम 3 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होगी.
ओडिशा में कड़ी टक्करओडिशा में बीजेपी और बीजद दोनों को दो-दो सीटें मिलने की संभावना है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और कॉरपोरेट दिग्गज बीजद नेता संतृप्त मिश्रा निर्विरोध चुने जाएंगे. चौथी सीट के लिए फिलहाल 2 उम्मीदवार मैदान में हैं. 147 सदस्यों वाले ओडिशा में 1 राज्यसभा सीट जीतने के लिए 30 वोटों की जरूरत है, जिनमें बीजेपी के पास फिलहाल 79 सीटें हैं और उसे 3 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिससे उसकी कुल सीटों की संख्या 82 हो जाती है. बीजेपी के 2 उम्मीदवार आसानी से जीत जाएंगे, लेकिन तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए बीजेपी को 8 और वोट जुटाने होंगे.













