
Team India Tour of Pakistan: चैम्पियन ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान
AajTak
अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 खेली जानी है, जो इस वक्त काफी सुर्खियों में छाई हुई है. इस टूर्नामेंट को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि क्या भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अगले साल पाकिस्तान दौरे पर जाएगी या नहीं? इसी मामले में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी बड़ा बयान आया है.
Team India Tour of Pakistan, Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेटर्स इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में व्यस्त हैं. इसके बाद भारतीय टीम को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है. मगर इसी बीच अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 भी काफी सुर्खियों में छाई हुई है.
इस टूर्नामेंट को लेकर सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि क्या भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अगले साल पाकिस्तान दौरे पर जाएगी या नहीं? इसको लेकर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.
'सरकार हम से जैसा कहेगी, वैसा किया जाएगा'
मगर अब इसी मामले में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का भी बड़ा बयान आया है. उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने या नहीं जाने को लेकर फैसला सिर्फ भारत सरकार ही करेगी. उनका फैसला हम सभी को मानना होगा.
राजीव शुक्ला ने कहा, 'चैम्पियन ट्रॉफी के मामले में भारत सरकार हम से जैसा कहेगी, वैसा किया जाएगा. जब भारत सरकार अनुमति देती है तभी हम अपनी टीम भेजते हैं. उस मामले में हम भारत सरकार के निर्णय के हिसाब से जाएंगे.'
जय शाह ने भी साफ शब्दों में यह बात कही थी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








