
Team India T20 World Cup 2022: पहले पाकिस्तान को धोया, अफ्रीका से हार के बाद संभले, ऐसे सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
AajTak
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है. रविवार (6 नवंबर) को सुपर-12 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है. यह सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में आयोजित किया जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने सुपर-12 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया. एमसीजी में आयोजित मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रनों पर सिमट गई है. इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप-2 में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड से होना है.
कहने का अर्थ यह है कि भारतीय टीम को अब वर्ल्ड कप जीतने के लिए दो मुकाबले जीतने हैं. इंग्लैंड को मात देने पर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना 9 नवंबर को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम से होगा. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अबतक जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे उम्मीद जगी है कि वह 15 साल के खिताबी सूखे को जरूर खत्म करेगी. आइए जानते हैं भारतीय टीम के इस सफर के बारे में-
क्लिक करें- भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से भिड़ंत, जान लें शेड्यूल और टीमें
पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से की. मेलबर्न में आयोजित उस मैच में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर 159 रन का स्कोर बनाया था. जवाब में भारतीय टीम चार विकेट से मैच जीतने में सफल रही. इस जीत में विराट कोहली का अहम किरदार था. विराट कोहली 53 गेंदों का सामना करते हुए कुल छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की अद्भुत पारी खेली थी. हार्दिक ने भी 40 रनों की पारी खेलकर कोहली का बखूबी साथ निभाया था.
नीदलैंड को किया पस्त: भारतीय टीम का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को नीदरलैंड से हुआ. सिडनी में खेले गए उस मैच में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी थी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने दो विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया था. रोहित शर्मा (53), विराट कोहली (62*) और सूर्यकुमार यादव (51*) ने शानदार पारियां खेली थी. जवाब में डच टीम 20 ओवर्स में नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाई थी. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









