
Team India T20 World Cup: ओपनर ना बदलने की जिद, चहल को ना खिलाना... हार के बाद रोहित-द्रविड़ को देने होंगे इन सवालों के जवाब
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना पड़ा. वर्ल्ड कप से इस तरह बाहर होने पर सवाल उठने लाजिमी हैं. पूरे टूर्नामेंट में भारत की रणनीति में खामियों पर बात करें तो कुछ प्वाइंट ऐसे हैं, जिसके जवाब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को देने होंगे.
टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर खत्म हो गया है. गुरुवार को इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट से करारी हार भारतीय फैन्स को हमेशा याद रहेगी. टीम इंडिया ने पूरी तरह इस मैच में घुटने टेक दिए थे, फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ जिस तरह से लगातार प्रयोग कर रहे थे और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रणनीति बनाने की बात कर रहे थे, वह सब फेल साबित हुआ है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से हुई इस तरह की शर्मनाक एग्जिट पर सवाल उठने लाजिमी हैं. अगर पूरे टूर्नामेंट में भारत की रणनीति में खामियों पर बात करें तो कुछ प्वाइंट ऐसे हैं, जिसके जवाब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को देने ही होंगे. ऐसे ही कुछ सवालों को देखते हैं...
1. केएल राहुल का साथ क्यों? वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही ये सवाल उठ रहा था कि टीम इंडिया को अपनी ओपनिंग जोड़ी बदलनी चाहिए. केएल राहुल धीमी स्ट्राइक रेट की वजह से निशाने पर थे, उसके बाद इस पूरे टूर्नामेंट में उनका फ्लॉप शो टीम इंडिया को ले बैठा. एक भी मैच ऐसा नहीं था जहां केएल राहुल टी-20 फॉर्मेट की तरह खेलते दिखे, लेकिन हर बार टीम इंडिया ने उनका बचाव किया.इस वर्ल्ड कप में केएल राहुल: 4, 9, 9, 50, 51, 5
क्लिक करें- पाकिस्तानी PM शहबाज ने भारत की हार का उड़ाया मजाक, फैंस ने जमकर लगाई क्लास
2. पंत को बाहर बैठाने की जिद वर्ल्ड कप से पहले अपनी धमाकेदार फॉर्म से हर किसी को हैरान करने वाले दिनेश कार्तिक इस वर्ल्ड कप में भारत के प्राइम विकेटकीपर बने. 37 साल के दिनेश कार्तिक फिनिशर के तौर पर भारत के साथ जुड़े लेकिन फ्लॉप हो गए. उनकी वजह से टीम इंडिया ऋषभ पंत को भी नहीं खिला पाई, अंत में उन्हें दो मैच में मौका मिला लेकिन वहां वो चल नहीं पाए. हर एक्सपर्ट ऑस्ट्रेलिया में पंत को खिलाने की बात कर रहा था, क्योंकि वहां उनका रिकॉर्ड बेहतर था.इस वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक: 1, 6, 7इस वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत: 3, 6
क्लिक करें- 'अभी कुछ कहना जल्दबाजी', विराट-रोहित के रिटायरमेंट को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








