
Team India Playing 11 Vs Bangladesh: सरफराज खान या केएल राहुल, ध्रुव जुरेल या ऋषभ पंत... कैसी होगी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग XI
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडिम में होने वाले पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कौन से खिलाड़ी खेलेंगे, इसके लिए रोहित शर्मा को काफी मशक्कत करनी होगी. खासकर सरफराज या केएल राहुल और जुरेल या पंत में से रोहित किसे चुनेंगे, ये देखने वाली बात होगी.
एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अब 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेंगे, लेकिन सवाल और सस्पेंस इस बात पर सबसे ज्यादा है कि कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडिम में होने वाले पहले टेस्ट मैच किन खिलाड़ियों को मौका देंगे? विकेटकीपर और नंबर 6 कौन खेलेगा? इस पर सबसे ज्यादा माथपच्ची रोहित को करनी होगी.
ओपनिंग स्लॉट के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल तय हैं. नंबर 3 पर शुभमन गिल खेलेंगे, वहीं नंबर 4 पर विराट कोहली रहेंगे. नंबर 5 या नंबर 6 पर चयन भारत के लिए सबसे ज्यादा मशक्कत वाला काम होगा. सरफराज खान ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया कि उनमें दम है, लेकिन केएल राहुल का अनुभव उन्हें 19 सितंबर को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली सीजन की शुरूआती टेस्ट सीरीज के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में अंतिम स्थान के लिए बढ़त देता हुआ दिख रहा है.
टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी का ध्यान इस साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां राहुल का 50 टेस्ट मैचों का अनुभव उन्हें सरफराज से आगे दिखा रहा है. कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट को सरफराज खान की तेजी और केएल राहुल के एक्सपीरियंस के बीच चयन करना है, जो एक दशक से नेशनल टीम का हिस्सा हैं और टेस्ट कप्तान भी रह चुके हैं.
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अपने पिछले तीन टेस्ट मैचों में राहुल ने साउथ अफ्रीका में शतक बनाया, जो हाल के समय में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियों में से एक है और चोट से पहले हैदराबाद में खेले गए आखिरी टेस्ट में 86 रन बनाए थे. दूसरी ओर सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिला था. जहां उन्होंने 3 मुकाबलों की 5 पारियों में 200 रन 50 के एवरेज से बनाए थे.
अब बात करते हैं विकेटकीपर की... चूंकि ऋषभ पंत अब टीम इंडिया में आ चुके हैं. उनके आंकड़े टेस्ट क्रिकेट में शानदार हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू कर शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव जुरेल को संभवत: मौका ना मिले, लेकिन रोहित के लिए यह किसी भी बड़े सिरदर्द से कम नहीं होगा. ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के 3 मुकाबलों में 190 रन 63.33 के एवरेज से बनाए, साथ ही 7 शिकार भी किए.
दूसरी ओर ऋषभ पंत हैं, जो सड़क हादसे के बाद संभवत: चेन्नई में 19 सितंबर को पहले टेस्ट में खेलते हुए दिख सकते हैं. इसकी वजह है उनका टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन. पंत ने 33 टेस्ट मैचों की 56 पारियों में 2271 रन 43.67 के एवरेज से बनाए हैं, वहीं उन्होंने 119 कैच और 14 स्टम्प भी किए हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









