
Team India Corona Case, IND vs WI: टीम इंडिया के 7 सदस्य पॉजिटिव पाए गए, अब BCCI ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट एवं वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम की निगाहें नए सिरे से शुरुआत करने पर हैं. लेकिन कोविड-19 मामलों के पाए जाने के बाद टीम की तैयारियों को गहरा धक्का लगा है.
Team India Corona Case, IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए मुश्किलों खड़ी हो गई हैं. शिखर धवन समेत चार खिलाड़ी एवं तीन सपोर्ट स्टाफ कोरोना-पॉजिटिव पाए गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले वनडे मुकाबले से होगी.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












