
Taxi Fare Hike: महंगा हुआ टैक्सी का सफर... यहां सरकार ने बढ़ाया Ola-Uber समेत सभी कैब का किराया!
AajTak
नए किराये में न्यूनतम और प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा शुल्क (Extra Charge on Taxi Fare) शामिल है. वहीं रात में सफर के लिए अधिभार भी जोड़ा गया है.
राज्य सरकार ने प्रदेश के अंदर कैब सेवाओं (Cab Service) के लिए किराया संशोधित किया है. सरकार ने सिटी टैक्सियों और ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स के तहत चलने वाले वाहनों के किराये में बढ़ोतरी कर दी है. परिवहन विभाग ने इन किराये को तीन भागों में बांटा है, जो वाहनों की लागत के आधार पर तय (Cab Fare Fixed) किया गया है. नए किराये में न्यूनतम और प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा शुल्क (Extra Charge on Taxi Fare) शामिल है. वहीं अगर रात में सफर करते हैं तो उसके लिए अधिभार भी जोड़ा गया है, जिसका मतलब है कि रात के सफर के लिए दिन के मुकाबले ज्यादा किराया देना होगा.
यह फैसला कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) की ओर से लिया गया है. कर्नाटक में ओला-उबर (Ola-Uber) के साथ अन्य कैब के लिए किराया तय किया गया है. अवर सचिव पुष्पा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने वाहन की लागत के आधार पर किराये को तीन हिस्सों में कैटेगराइज्ड किया है. नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू होगा. राज्य सरकार ने कहा कि इन तय किए गए दर को कड़ाई से पालन करना होगा.
नियमों पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने कहा कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और इसे कड़ाई से पालन करना होगा. अगर कोई इस आधार पर किराया नहीं वसूलता है तो उसपर कार्रवाई हो सकती है. सरकार ने कहा कि इस कदम का लक्ष्य है कि शहर की टैक्सी सर्विस में ज्यादा किराया वसूलने की व्यापकर शिकायतों को दूर करना है और सभी के लिए एक समान किराया सिस्टम को बढ़ावा देना है.
किस वाहन के लिए कितना किराया?
इतना सामान साथ ले जाना होगा फ्री सरकार ने कुछ अतिरिक्त नियम भी पेश किए हैं, जिसमें 120 किलोग्राम तक सामान साथ ले जाने पर फ्री होगा. इसके बाद 7 रुपये प्रति 30 ग्राम और वहीं पहले 5 मिनट की वेटिंग रेट फ्री है, उसके बाद 1 रुपये प्रति मिनट शामिल होगा. रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चलने वाली टैक्सियों पर 10 फीसदी एक्स्ट्रा शुल्क लगाया गया है. इसके अलावा, यात्रियों से जीएसटी टोल शुल्क वसूला जा सकता है, लेकिन समय के आधार पर कोई वसूली नहीं की जा सकती.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










