
Tata MF में पैसे लगाने का मौका, खुल गया NFO, केवल लगानी होगी इतनी रकम
AajTak
टाटा एसेट मैनेजमेंट ने मल्टीकैप फंड लॉन्च किया है. इसमें आज से निवेश किया जा सकता है और 30 जनवरी तक ये स्कीम सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगी. टाटा मल्टीकैप फंड मे एकमुश्त कम से कम 5,000 रुपये निवेश करना होगा.
टाटा एसेट मैनेजमेंट (Tata Asset Management) ने टाटा मल्टीकैप फंड लॉन्च किया है, जो लार्ज कैप, मिड कैप, स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करने वाली एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए 16 जनवरी को ओपन हो गया. 30 जनवरी 2023 को एनएफओ बंद होगा. ओपन एंडेड स्कीम का मतलब ये होता है कि निवेशक कभी भी पैसा निकाल सकते हैं. टाटा की इस स्कीम का मकसद इक्विटी और इक्विटी से जुड़े सिक्युरिटीज में निवेश के जरिए लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएट करना है.
इक्विटी फंड का बेंचमार्क इंडेक्स
टाटा म्यूचुअल फंड के अनुसार, टाटा मल्टीकैप फंड मे एकमुश्त कम से कम 5,000 रुपये निवेश कर सकते हैं. इसके बाद एक रुपये का मल्टीपल निवेश कर सकते हैं. इस इक्विटी फंड बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 500 Multicap 50:25:25 TRI है. इस स्कीम का मैनजमेंट टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (TAMPL) कर रही है. फंड से होने वाली कमाई इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 10 (23D) के तहत कर मुक्त है.
दोबारा निवेश के लिए खुलेगी स्कीम
30 जनवरी को बंद होने के बाद यह स्कीम 9 फरवरी 2023 को दोबारा सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगी. टाटा एसेट मैनेजमेंट का कहना है कि टाटा मल्टीकैप फंड कॉम्बिनेशन पर काम करता है. हमारा मानना है कि टाटा मल्टीकैप फंड को अगले 3-5 वर्षों में भारत के लिए ब्रॉड-बेस्ड आर्थिक विकास की क्षमता को हासिल करने के लिए अच्छी तरह से तैयार किया जा सकता है.
ऐसे निवेशक जो इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इन्स्ट्रूमेंट्स के जरिए लॉन्ग टर्म में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार ऑप्शन है. इक्विटी स्कीम में निवेशकों को लॉर्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश करने का मौका मिलेगा.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








