
Tata Azura: टाटा ला रहा है नई कूपे-स्टाइल एसयूवी 'अजुरा'! कितनी ख़ास होगी कार और नाम का क्या है मतलब
AajTak
टाटा मोटर्स ने हाल ही में Tata Azura नाम का ट्रेडमार्क दायर किया है, बताया जा रहा है कि, कंपनी इस नाम का इस्तेमाल अपनी आने वाली कूपे-स्टाइल एसयूवी Tata Curvv के लिए कर सकती है. इस नाम का मतलब भी बेहद ही ख़ास है-
टाटा मोटर्स ने आगामी वाहन के लिए एक नया ट्रेडमार्क Tata Azura नाम से रजिस्टर्ड करवाया है. ऐसा माना जा रहा है कि, कंपनी इस नाम का इस्तेमाल अपने 'Curvv' कॉन्सेप्ट के लिए कर सकती है. जिसे बीते ऑटो एक्सपो के दौरान दुनिया के सामने पहली बार पेश किया गया था. हाल ही में कंपनी ने नेक्सन फेसलिफ्ट को पेश किया था, जिसका डिज़ाइन भी काफी हद तक Curvv से प्रेरित था. नई नेक्सन को कल यानी 14 सितंबर को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
Tata Azura में क्या होगा ख़ास:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Azura को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर Nexon का निर्माण हुआ है. हालांकि कंपनी इन दोनों कारों में फर्क करने के लिए इनके फ्रंट फेस और स्टायलिंग में अंतर जरूर करेगी. नया SUV कूपे स्टाइल डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक केबिन इस कार की प्रमुखता होगी. टाटा मोटर्स तकरीबन पहली बार कूपे-स्टाइल SUV सेग्मेंट में प्रवेश कर रहा है और कर्व का लुक काफी ख़ास है.
कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में प्रोडक्शन वर्जन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसका कलर टेक्सचर, बॉडी लाइन इत्यादि बदला जा सकता है, इसके अलावा कंपनी Azura में कुछ नए और एडवांस फीचर्स को भी शामिल कर सकती है, क्योंकि ये Tata Nexon पोर्टफोलियो के बराबर पोजिशन करेगी. पावर और परफॉर्मेंस:
जहां तक इंजन विकल्पों की बात है तो कंपनी इसमें मौजूदा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प देगी, जो कि 120 HP की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं डीजल इंजन के तौर पर इसमें 1.5-लीटर की क्षमता का डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा, जो कि 115 HP की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि अभी इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.
इलेक्ट्रिक अवतार में भी आएगी Azura:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










