
Tarot Rashifal 30 दिसंबर 2023: मीन राशि वालों को नए साल से पहले हासिल होगा यश और सम्मान, ऐसा रहेगा आपका शनिवार
AajTak
daily tarot rashifal 30 december 2023: यदि आपकी सोच सकारात्मक तथा मन में प्रेम और दया की भावना है,तो आप असंभव परिस्थिति पर भी विजय प्राप्त कर सकते है. हर प्रतिकूल परिस्थिति आपके अनुकूल होगी तथा आपको हर प्रकार का मान सम्मान और यश प्राप्त होगा. अत्यधिक प्रतिकूल समय में कैसे धैर्य और संयम के साथ आपको परिस्थितियों का सामना करके विजय प्राप्त करना है, यही आपका खुद पर विश्वास और साहस का प्रतीक है.
मीन (Pisces):- Cards:- Strength
आपके जीवन में प्रेम का बहुत महत्व है. ये प्रेम किसी भी रूप में हो सकता है. आपका आपके कार्य से लगाव,आपका अपने परिवार के प्रति स्नेह और आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका से प्रेम. आप यह मानते है कि प्यार और स्नेह के साथ आप किसी को भी अपने वश में कर सकते है.
आपको अपने आप पर विश्वास करना चाहिए. इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपको अपने अंदर साहस और हिम्मत को बढ़ाना चाहिए. जो आपको किसी भी कार्य करते समय आ रही दुष्कर परिस्थितियों में खुद को मजबूती से खड़ा रहने की हिम्मत देगी.
यदि आपकी सोच सकारात्मक तथा मन में प्रेम और दया की भावना है,तो आप असंभव परिस्थिति पर भी विजय प्राप्त कर सकते है. हर प्रतिकूल परिस्थिति आपके अनुकूल होगी तथा आपको हर प्रकार का मान सम्मान और यश प्राप्त होगा. अत्यधिक प्रतिकूल समय में कैसे धैर्य और संयम के साथ आपको परिस्थितियों का सामना करके विजय प्राप्त करना है, यही आपका खुद पर विश्वास और साहस का प्रतीक है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










