
Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु के कई जिलों पर बरसी आसमानी आफत, 3 दिन और नहीं राहत
AajTak
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत राज्यभर में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने चेन्नई के मौसम पर जानकारी दी कि 1 नवंबर को नुंगमबक्कम में 8 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी और ये पिछले 30 वर्षों में पहली बार और पिछले 72 वर्षों में तीसरा ऐसा रिकॉर्ड है. तमिलनाडु के कई जिलों पर आसमानी आफत बरस रही है, IMD ने आने वाले दिनों के लिए और अलर्ट कर दिया है. बताया जा रहा है कि 3 दिन और नहीं राहत है. देखें पूरी खबर.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










