
Tamil Nadu: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश, 21 मर्डर केस में था वांटेड
AajTak
तमिलनाडु के मदुरै में पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश मारा गया है. इसकी पहचान सुभाष चंद्र बोस (22) के रूप में है, जो कि एक हिस्ट्रीशीट था. उस पर 21 से अधिक हत्याओं का केस दर्ज था. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए राजाजी सरकारी अस्पताल भेजा है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.
तमिलनाडु के मदुरै में पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश मारा गया है. इसकी पहचान सुभाष चंद्र बोस (22) के रूप में है, जो कि एक हिस्ट्रीशीट था. उस पर 21 से अधिक हत्याओं का केस दर्ज था. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए राजाजी सरकारी अस्पताल भेजा है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मदुरै में गुरुसामी और राजपंडी गिरोह के बीच पिछले 21 साल से गैंगवार चल रहा था. इसकी शुरुआत साल 2003 में चिन्ना मुनीश की हत्या के साथ हुई थी. इस प्रतिद्वंद्विता में हाल ही में गुरुसामी गिरोह के सदस्य वागुथलाई मणि के दोस्त मुरुगनंधम की हत्या हुई थी, जो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था.
मुरुगनंधम की सड़क पर सिर कलम कर हत्या कर दी गई थी. आखिरकार साल 2023 में गुरुसामी पर पांच लोगों के एक गिरोह ने हमला किया, जब वह कोर्ट से लौट रहा था. उस समय से उसका इलाज चल रहा है. इसी बीच हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस के बारे में पुलिस को सूचना मिली.
उसे पुलिस चेक पोस्ट पर रोका गया, लेकिन उसने रुकने से इनकार कर दिया. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दरांती से उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने उसे चेतावनी दी, तो उसने एक देशी बंदूक निकाली और गोलीबारी करने लगा. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया.
मदुरै के पुलिस आयुक्त जे. लोगनाथन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस ने कांस्टेबल कर्ण और सरवनन पर गोली चलाई थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर बुमीनाथन ने उस पर गोली चलाई. इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बोस हत्या के कई बड़े मामलों में वांछित था.
पुलिस आयुक्त ने बताया, ''मृतक बदमाश की पहचान सुभाष चंद्र बोस के रूप में हुई है. वह हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में वांछित था. हमें सूचना मिली कि वह शहर में है. उस सूचना के आधार पर हमने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की थी. उसने दो चेकपोस्ट पार किए, लेकिन पुलिस टीम ने आगे चलकर उसे रास्ते में ही घेर लिया था.''

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








