
Taliban ने पहले Afghan Soldier को मौत के घाट उतारा, फिर कटा सिर लेकर मनाया जश्न
Zee News
तालिबानी क्रूरता की खबरें लगातार सामने आ रही है. अब तालिबानी लड़ाकों ने एक अफगान सैनिक को मौत के घाट उतार दिया है. आतंकियों ने पहले सैनिक का सिर कलम किया फिर कटा सिर हाथों में लेकर जश्न मनाया. तालिबानी लड़ाके सैनिक और पुलिसकर्मियों ढूंढ-ढूंढकर मार रहे हैं.
काबुल: तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता संभालते वक्त शांति की बड़ी-बड़ी बातें कही थीं, लेकिन उसकी हरकतें इससे कोसों दूर हैं. तालिबानी लड़ाकों का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो अफगान सैनिक का सिर कलम करके जश्न मनाते नजर आ रहे हैं. 30 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि तालिबानी एक सैनिक का कटा सिर अपने हाथों में लेकर परेड कर रहे हैं. ‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो शनिवार को सामने आया था. इसी दिन तालिबान के प्रवक्ता ने दावा किया था कि वो हिंसक नहीं हैं और उनकी सरकार में महिलाओं के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा. वायरल वीडियो में तालिबानी लड़ाके मुजाहिदीन चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं और अफगानी सैनिक (Afghan Soldier) के सिर को अपने हाथों में लेकर जश्न मन रहे हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



