
Taliban: तालिबान ने नदी में बहा दी 3000 लीटर शराब, बोला- इससे दूर रहें मुसलमान
ABP News
Taliban News: शराब की बिक्री पर नसेल कसते हुए तालिबान की खुफिया एजेंट्स की एक टीम ने करीब तीन हजार लीटर शराब नदी में बहा दी है.
Taliban Pour Liquor: अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान इस्लामी कानून को कड़ाई से लागू करने में जुटा है. इसी कड़ी में बीती रात तालिबान की खुफिया एजेंट्स की एक टीम ने काबुल में हजारों लीटर शराब को जब्द कर नदी में बहा दिया. तालिबान ने अफगानिस्तान के मुसलमानों से शराब को बचने और उसे बनाने से दूर रहने की चेतावनी भी दी है.
जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजधानी में छापेमारी की कार्रवाई के बाद जब्त की गई बैरल में भरी शराब को नदी में बहाया जा रहा है. वीडियो को साझा करते हुए एक ट्वीट भी किया गया है. इसमें कहा गया है कि मुस्लिमों को शराब बनाने और उसे बेचने से दूर रखना होगा. ट्वीट में बताया गया कि, अभी इसकी जानकारी नहीं है कि राजधानी के किस हिस्से से शराब को जब्त किया गया है. हालांकि एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक शराब के तीन डीलर को इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












