
Taarak Mehta की पुरानी सोनू ने शेयर की जटाओं में फोटो, यूजर्स बोले- अरे, यह कौन सा चिड़िया का घोंसला है?
AajTak
निधि को घूमना बहुत पसंद है. मंगलवार को निधि ने खुद की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने ब्लैक टैंक टॉप और येलो पैंट्स पहने हुए हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए निधि भानुशाली ने कैप्शन में लिखा, "हे सिरी, प्ले करो टशन में, टशन में, टशन में, टशन में."
टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू की भूमिका निधि भानुशाली ने निभाई थी. हालांकि, कई सालों तक शो का हिस्सा बनने के बाद इन्होंने पढ़ाई की वजह से शो को अलविदा कह दिया था. नेशनल टीवी पर यह शो सभी का पसंदीदा है. दर्शक इसके हर किरदार को पसंद करते हैं. निधि भआनुशाली की भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अक्सर इन्हें इंस्टाग्राम पर खुद की ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करते देखा गया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












