
T20 World Cup Semi Final: भारत, पाकिस्तान या अफ्रीका... बारिश आई, तो किसका बिगाड़ेगी खेल?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कल भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को अपने-अपने आखिरी मैच खेलना है. इन तीनों मैच के बाद ही ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए पहुंचने वाली दो टीमें तय हो सकेंगी. जानिए बारिश आती है और कोई मैच धुलता है, तो क्या समीकरण बनेगा...
T20 World Cup 2022 Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. मगर ग्रुप-2 का पेंच काफी फंसा हुआ है. सुपर-12 का ग्रुप-2 अभी पूरी तरह से खुला हुआ है. इसमें भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमें हैं. इनमें से नीदरलैंड और जिम्बाब्वे पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. जबकि बाकी चार टीमों में से कोई दो ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
कल इस तरह खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
इन सभी टीमों के लिए कल (6 नवंबर) का दिन बेहद खास है. इस दिन इसी ग्रुप के आखिरी तीन मैच होने हैं. इसके बाद ही पता चलेगा कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें कौन सी होंगी. रविवार को पहला साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच एडिलेड में भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे खेला जाएगा. इसके बाद इसी मैदान पर सुबह 9.30 बजे से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टक्कर होगी.
इनके अलावा सबसे आखिर में यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 से टीम इंडिया अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा. यदि ये तीनों मैच होते हैं और भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान जीतती हैं, तो उस स्थिति में पाकिस्तान बाहर हो जाएगी. जबकि भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
मगर मैच के बीच बारिश आती है और कोई मुकाबला रद्द करना पड़ता है, तो उस स्थिति में मामला गड़बड़ा जाएगा. हालांकि एडिलेड में रविवार को बारिश की संभावना सिर्फ एक प्रतिशत है. जबकि मेलबर्न में सिर्फ 5 प्रतिशत आशंका है. फिर भी आपको बताते हैं कि यदि बारिश आती है और जिस मैच पर असर होता है, तो उसका क्या फर्क पड़ेगा...

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











