
T20 World Cup: भारत की हार से निराश हुए क्रिकेट फैन्स, फाइनल मुकाबले के लिए टिकट के प्राइस गिरे
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है. अब फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा. चूंकि भारतीय टीम अब फाइनल में नहीं खेलने जा रही है, ऐसे में मेलबर्न में होने वाले मुकाबले के लिए टिकट के दाम में काफी गिरावट देखने को मिला है.
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. एडिलेड ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने अंग्रेजो के सामने 169 रनों का टारगेट रखा था, लेकिन उसने 16 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लिया. इस दौरान एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर खबर ली. हेल्स ने 86 और बटलर ने 80 रनों की नाबाद पारियां खेलीं.
फाइनल के लिए गिरे टिकट्स के प्राइस
अब इंग्लिश टीम 13 नवंबर (रविवार) को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान से सामना करेगी. यह फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. चूंकि भारतीय टीम अब फाइनल में नहीं खेलने जा रही है, ऐसे में इस मुकाबले के लिए टिकट के दाम में काफी गिरावट देखने को मिला है. पहले फाइनल मैच के लिए वयस्कों के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 299 डॉलर (लगभग 24 हजार चार सौ रुपये) थी, जो अब घटकर 225 डॉलर (लगभग 18 हजार रुपये) तक हो गई है. वहीं बच्चों के लिए टिकट की कीमत 60 डॉलर पर आ गई है.
यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबला जीत जाती तो 13 तारीख को मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलता. ऐसे में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड लगभग एक लाख दर्शकों से भरा रहता, लेकिन इंग्लैड-पाकिस्तान के फाइनल होने से इसकी उम्मीद थोड़ी कम लग रही है. अब आईसीसी को भी भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. यदि भारत-पाकिस्तान का फाइनल होता तो विज्ञापन कंपनियां, आईसीसी के पार्टनर्स, ब्रॉडकास्टर्स की बंपर कमाई होती.
ऐसे खरीद सकते हैं फाइनल का टिकट

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











