
T20 WC: चोट के कारण PAK खिलाड़ी शोएब बाहर, इस दिग्गज की वापसी
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्डकप से पहले झटका लगा है. टीम में तीन बदलाव होने के बाद भी अब एक और खिलाड़ी चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है. बल्लेबाज शोएब मकसूद चोट के चलते टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. शोएब मकसूद को पीठ में तकलीफ थी, जिसके बाद उनका स्कैन करवाया गया था. पाकिस्तान की टीम को ये झटका तब लगा है, जब बीते दिन ही PCB ने अपने स्क्वॉड में तीन बड़े बदलाव किए थे. pic.twitter.com/EeKdCtchOs
More Related News













