
T-20 WC Ind Vs Pak: विश्व कप में भारत की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 4 विकेट से दी मात
AajTak
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली है. भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने थे जिसे भारतीय टीम ने आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जिताने में अहम रोल अदा किया. हार्दिक पंड्या ने भी 40 रनों की उपयोगी पारी खेली. इससे पहले भारतीय बॉलर्स ने मैच के शुरुआती ओवर्स और मिडिल ओवर्स में शानदार बॉलिंग की जिसके चलते पाकिस्तान 159 रन के स्कोर तक ही पहुंच सका. विराच कोहली मैन ऑफ द मैच रहे. देखें ये एपिसोड.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












