
Swami Vivekananda Jayanti 2022: जब स्वामी विवेकानंद ने ईडन गार्डन में झटके थे 7 विकेट!
AajTak
स्वामी विवेकानंद की किताबें, उनके कथन युवाओं को प्रेरणा देते हैं और इसी वजह से 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है. काफी कम लोगों को जानकारी है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने शुरुआती दिनों में काफी क्रिकेट भी खेला है.
Swami Vivekananda Jayanti 2022: देशभर में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है. स्वामी विवेकानंद की किताबें, उनके कथन युवाओं को प्रेरणा देते हैं और इसी वजह से 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है. काफी कम लोगों को जानकारी है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने शुरुआती दिनों में काफी क्रिकेट भी खेला है. 80 के दशक में स्वामी विवेकानंद जब नरेंद्रनाथ दत्त के नाम से ही जाने जाते थे, उस वक्त कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेलते हुए उन्होंने सात विकेट झटके थे. ये मुकाबला साल 1884 में कोलकाता क्रिकेट क्लब और टाउन क्लब के बीच में खेला गया था. तब नरेंद्रनाथ दत्त टाउन क्लब की ओर से खेला करते थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












