
Suzuki का नया स्कूटर लॉन्च, डिजिटल मीटर पर मिलेंगे व्हाट्सएप, मिस कॉल अलर्ट, जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Suzuki Motorcycle India ने अपना नया स्कूटर Avenis लॉन्च कर दिया है. 125cc इंजन के इस स्कूटर का मार्केट में सीधा मुकाबला TVS NTorq से होगा. जानें इसके फीचर्स और कीमत
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने इंडियन मार्केट में अपना नया स्कूटर Suzuki Avenis लॉन्च किया है. पहले माना जा रहा था कि कंपनी इस स्कूटर की लॉन्चिंग के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) सेगमेंट में एंट्री करेगी, लेकिन कंपनी ने इसे 125cc के पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया है और ये BS-6 के अनुरूप है.
Suzuki Avenis को कंपनी ने काफी स्पोर्टी लुक दिया है. इसका डिजाइन बहुत हद तक TVS NTorq को चुनौती देता है. जैसे कि इसमें हैंडल पर हैडलैंप की जगह फ्रंट बॉडी के सेंटर पर दी गई है जो कहीं ना कहीं NTorq की तरह है. वहीं इसमें कई फीचर्स को Suzuki के ही Access 125 और Burgman Street से लिया गया है.
Suzuki Avenis में 125cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है. ये 8.7 hp की मैक्सिमम पावर और 10Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी ने इस स्पोर्टी लुक वाले स्कूटर को पांच डुअल टोन शेड में लॉन्च किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










