
Surya Rashi Parivartan 2022: चंद्रग्रहण से पहले वृषभ राशि में गोचर करेंगे सूर्य, इनकी चमकेगी किस्मत
AajTak
Surya Rashi Parivartan 2022: 15 मई को सूर्य देव राशि परिवर्तन कर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य के वृष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं किनके लिए शुभ रहेगा ये गोचर.
सूर्य ग्रह शासन और अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है. पुरुष की कुंडली में सूर्य पिता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि महिला की कुंडली में यह पति का प्रतिनिधित्व करता है. सूर्य ग्रह 15 मई 2022 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा रहा है. यह राशि परिवर्तन इस साल के पहले चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) से ठीक एक दिन पहले होने जा रहा है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं किन राशिवालों को इस दौरान मिलेंगे शुभ समाचार-
सूर्य के वृषभ राशि में गोचर का समय (Surya Gochar 2022 In Vrishabh Rashi Timinhgs)-
सूर्य 15 मई 2022 रविवार के दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेगा और 15 जून, 2022 को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट के बाद मिथुन राशि में गोचर करेगा.
इन राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य का गोचर
मेष राशि- टैरो कार्ड रीडर सुनिधी मेहरा नारंग के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए सूर्य के गोचर का यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. सूर्य अब मेष से वृषभ राशि में जा रहे हैं तो अब आपके लिए रिलैक्स करने का समय है. आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. मेष राशिवालों की पैसों से संबंधित मुश्किलें खत्म होने वाली हैं. रिश्तों में कड़वाहट भी खत्म होगी. मेष राशिवालों को इस दौरान अप्रेज़ल मिलने की भी पूरी संभावना है.
वृषभ राशि- इस दौरान आपका झुकाव परिवार के सदस्यों की ओर रहेगा. वृषभ राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सूर्य का यह गोचर अनुकूल है. सरकारी नौकरी की योजना बनाने वाले लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा नजर आ रहा है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











