
एक साल पुराने Puch AI को UP सरकार से मिली 25 हजार करोड़ रुपये की डील? मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
AajTak
PuchAI नाम का एक स्टार्टअप योगी आदित्यनाथ के एक X पोस्ट के बाद से वायरल हो रहा है. ये एक स्टार्टअप है जिसकी रेवेन्यू करोड़ों में भी नहीं है. दावा किया गया कि इस कंपनी के साथ UP सरकार ने 25 हजार करोड़ का MOU साइन किया है.
उत्तर प्रदेश में AI को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ और उतनी ही तेजी से उस पर विवाद भी खड़ा हो गया. 25,000 करोड़ रुपये के MoU की ख़बर ने टेक वर्ल्ड से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है.
पहली नजर में यह डील भारत के सबसे बड़े AI इकोसिस्टम की नींव रखती दिखती है, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, कहानी और दिलचस्प होती जा रही है.
दरअसल, यूपी सरकार ने Puch AI (पूछ एआई) नाम की एक स्टार्टअप के साथ समझौता किया है. इस डील के तहत राज्य में AI पार्क, डेटा सेंटर, AI यूनिवर्सिटी और बड़े स्तर पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना है.
सरकार का दावा है कि इससे उत्तर प्रदेश को AI प्रदेश बनाया जाएगा. एक ऐसा हब होगा जहां टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट एक साथ आगे बढ़ेंगे.
लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यहीं से शुरू होता है … Puch AI आखिर है क्या?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक नई और शुरुआती स्टेज की कंपनी है, जिसकी मौजूदगी अभी टेक इंडस्ट्री में बहुत बड़ी नहीं मानी जाती. कंपनी का फोकस AI को WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए आम लोगों तक पहुंचाने पर है. यानी विजन बड़ा है, लेकिन स्केल और ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर सवाल उठने लगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











