
Surya Rajyog: सूर्य से बनते हैं ये 3 ताकतवर राजयोग, फकीर भी बन जाता है अमीर
AajTak
Surya Rajyog: कुंडली में सूर्य यदि मजबूत अवस्था में हो तो व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान और सुख-समृद्धि मिलती है. सूर्य जब कुंडली में राजयोग देता है या जब सूर्य जीवन में शुभ स्थितियां बनाता है तो व्यक्ति एकदम से बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है.
Surya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रहों में सूर्य देव को राजा माना गया है. जिनकी साधना-आराधना करने से कुंडली के सभी दोष दूर हो जाते हैं. कुंडली में सूर्य यदि मजबूत अवस्था में हो तो व्यक्ति को समाज में खूब मान-सम्मान और सुख-समृद्धि मिलती है. सूर्य जब कुंडली में राजयोग देता है या जब सूर्य जीवन में शुभ स्थितियां बनाता है तो व्यक्ति एकदम से बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंच जाता है. सूर्य को ज्योतिष में व्यक्ति की आत्मा कहा गया है और इसका खराब होना सारे जीवन को अस्त-व्यक्त कर देता है. तो जानते हैं कि, सूर्य से बनने वाले 3 राजयोग, फकीर को भी बना देता हैं अमीर.
सूर्य का पहला राजयोग - वेशि
कुंडली में सूर्य के अगले घर में किसी ग्रह के स्थित होने से वेशि योग बनता है. लेकिन ये ग्रह चन्द्रमा, राहु या केतु नहीं होने चाहिए. तभी जाकर वेशि योग का लाभ मिलता है. इस योग के होने पर व्यक्ति अच्छा वक्ता और धनवान होता है. ऐसे लोगों को जीवन की शुरुआत में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लेकिन आगे चलकर ये लोग खूब धन संपत्ति और यश अर्जित करते हैं. इन लोगों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए और गुड़ जरूर खाना चाहिए.
सूर्य का दूसरा राजयोग - वाशि
सूर्य के पिछले घर में किसी ग्रह के होने पर वाशि योग बनता है. लेकिन ये ग्रह चन्द्र, राहु या केतु नहीं होने चाहिए. तभी जाकर यह योग शुभ फल दे पाएगा. यह योग व्यक्ति को बुद्धिमान, ज्ञानी और धनवान बनाता है. ऐसे लोग राजा की तरह जीवन जीते हैं. इस योग के कारण व्यक्ति बहुत सारी विदेश यात्राएं करता है. इन्हें घर से दूर जाकर खूब सफलता मिलती है. इस योग के होने पर सूर्य को जल जरूर चढ़ाएं. साथ ही, सोने के लिए लकड़ी के पलंग का प्रयोग करें.
सूर्य का तीसरा राजयोग- उभयचारी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










