
Surya Nakshatra Parivartan 2025: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य करेंगे प्रवेश, 29 दिसंबर से इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत
AajTak
Surya Nakshatra Parivartan 2025: 29 दिसंबर 2025 को सूर्य मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता है. लकी राशियों को करियर में तरक्की, धन की स्थिति में सुधार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Surya Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा और पिता माना जाता है. इसके अलावा, सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और जीवन ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. सूर्य की चाल में होने वाला कोई भी परिवर्तन, चाहे वह राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन, मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. दिसंबर के आखिरी दिनों में सूर्य एक खास नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का असर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. सूर्य के इस गोचर से तीन राशियों के करियर में तरक्की, धन के मामलों में सुधार और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं, जिनके लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ रहा है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 दिसंबर को सूर्य मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी हैं शुक्र हैं, जिसका पूरा प्रभाव इस नक्षत्र परिवर्तन पर पड़ेगा. सूर्य इस नक्षत्र में 10 जनवरी तक विराजमान रहेंगे. तो आइए जानते हैं कि 29 दिसंबर को होने जा रहे सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा.
मेष
मेष राशि के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन अच्छा संकेत लेकर आ रहा है. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर में नई जिम्मेदारी या पहचान मिल सकती है. धन से जुड़े मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर होती नजर आएगी.
सिंह
सिंह राशि सूर्य की अपनी राशि होने के कारण इस गोचर का सीधा लाभ पा सकती है. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा. जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, उनके लिए सकारात्मक संकेत बन सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










