
Surya Guru Yuti 2023: 12 साल बाद गुरु-सूर्य का बनेगा महासंयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Surya Guru Yuti 2023: ग्रहों के राजा सूर्य और बृहस्पति 22 अप्रैल को मेश राशि में मिलकर महासंयोग का निर्माण करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. आइए जानते हैं कि सूर्य और गुरु के इस महासंयोग से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे और किन राशियों को हानि होगी.
Surya Guru Yuti 2023: 22 अप्रैल 2023 को ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि व विवेक के ग्रह बृहस्पति की मेष राशि में युति होने जा रही है. सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 22 अप्रैल को गुरु भी मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके कारण सूर्य और बृहस्पति के मिलन से एक महासंयोग का निर्माण होगा. यह संयोग 12 साल बाद हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. बृहस्पति ग्रह ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य एवं दान-पुण्य के कारक माने जाते हैं. आइए जानते हैं कि इस महासंयोग से किन राशियों को लाभ होने वाला है और किन राशियों को हानि.
1. मेष
गुरु सूर्य की युति मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में विशेष रूप से लाभदायी रहेगी. आपका भाग्य और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करेगी. इस समय शुरू किए गए नए बिजनेस से आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है. व्यावसायिक रूप से आप अपने नौकरी या व्यवसाय में अच्छा लाभ और प्रगति प्राप्त करेंगे. इस युति में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
2. मिथुन
मिथुन राशि के जो जातक गुरु सूर्य की इस युति के समय में नई व्यावसायिक साझेदारी शुरू करने के इच्छुक हैं उनके लिए यह समय अच्छा रहने वाला है. इस दौरान बहुत से नए अवसर आपके सामने आएंगे. यदि आप समझदारी से काम करेंगे तो यह आपको नई ऊंचाईयां देने वाला समय है. छात्रों को सफलता मिलेगी. इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित स्रोत से धन की प्राप्ति होती है.
3. तुला

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










