
Surya Grahan 2026 Rashifal: सूर्य ग्रहण आज, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर प्रभाव
AajTak
Surya Grahan 2026 Rashifal: फाल्गुन अमावस्या पर आज साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा. यह भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर करीब एक महीने तक रहेगा. जानें मेष से मीन तक किस राशि पर क्या असर पड़ेगा.
Surya Grahan 2026 Rashifal: साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या पर 17 फरवरी को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण वलयाकाल और कंकड़ाकृति सूर्य ग्रहण होगा. ज्योतिषियों की मानें तो, साल का पहला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखेगा लेकिन फिर भी इसका प्रभाव अगले 1 महीने तक सभी राशियों पर पड़ेगा. तो आइए जानते हैं कि राशिनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा.
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुल मिलाकर सकारात्मक दिखाई दे रहा है. इस दौरान आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और प्रयास भी ज्यादा करने होंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. किसी बड़े पद की प्राप्ति, प्रमोशन या अचानक लाभ मिल सकता है. स्थान परिवर्तन या विभाग परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं, लेकिन यह बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. कुल मिलाकर यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा.
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण के परिणाम काफी हद तक अनुकूल दिखाई दे रहे हैं. करियर में परिवर्तन का समय आ सकता है और अगले एक से सवा महीने में ऐसा बदलाव संभव है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस समय यदि आप पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तो आपके महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी यह समय अनुकूल है. यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना, बेचना या निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. लाभ की संभावना बनी हुई है.
मिथुन राशि- आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें. वाहन सावधानी से चलाएं, चोट चपेट से बचाव करें.
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव अनुकूल नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. पुरानी बीमारी उभर सकती है या नई परेशानी सामने आ सकती है, और ठीक होने में समय लग सकता है. महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं. जो योजनाएँ आपने बनाई हैं, वे अगले एक महीने तक धीमी पड़ सकती हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें, क्योंकि यात्राओं में बाधा या परेशानी संभव है.
सिंह राशि- सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य को ही ग्रहण लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव आप पर विशेष रूप से पड़ेगा. पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है. करियर में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. नौकरी में संकट या व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









