
Surya Grahan 2023: कल सुबह-सुबह ही लग जाएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं
AajTak
Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है. जिसकी अवधि सुबह 07 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
Surya Grahan 2023 kab hai: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने जा रहा है जिसकी अवधि सुबह 07 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देगा. इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस बार 3 तरह के सूर्य ग्रहण दिखने वाले हैं. जिन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सूर्यग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में राहु और बुध के साथ होंगे. माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण का मूल प्रभाव कुछ राशियों पर नकारात्मक पड़ेगा और कुछ राशियों पर अच्छा पड़ेगा. आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
सूर्य ग्रहण का देश दुनिया पर प्रभाव (Surya Grahan 2023 world)
पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में पड़ रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारतवर्ष में तो अदृश्य है इसलिए भारत में इसका सूतक पातक आदि देखने को नहीं मिलेगा. परंतु बाकी स्थानों पर ऑस्ट्रेलिया, लेटिन अमेरिका आदि देशों में जहां ये दिखाई दे रहा है, उसके परिणामस्वरूप भौगोलीय घटनाओं का प्रभाव पूरी धरती के ऊपर ही दिखेगा. इस ग्रहण के प्रभाव से रूस और यूक्रेन में युद्ध और बढ़ सकता है. अलग-अलग क्षेत्रों में झड़प या युद्ध की संभावनाएं देखने को मिलेंगी. इसके अलावा, संक्रामक रोग दोबारा से दिखाई देगा.
राजनेताओं में आपस में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन आदि जो एक ग्रुप के हैं, उनमें आपस में विवाद की स्थिति अगले 6 महीने में सूर्य ग्रहण के प्रभाव से देखने को मिलेगी. परंतु भारत के ऊपर इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव बुरा नहीं देखने को मिलेगा. भारत के लोगों को तो अपने भगवान की कृपा ऐसी प्राप्त है कि इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भारत के शत्रुओं पराजित कर देगा. उनकी परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.
सूर्य ग्रहण की अवधि (Surya Grahan April 2023 timing)
यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी. इस सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा. लेकिन इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










