
Surya Grahan 2022 Rashifal: 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये 4 राशि वाले रहें बचकर
AajTak
Surya Grahan 2022 Rashifal: साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द लगने वाला है. ये ग्रहण 30 अप्रैल शनिवार के दिन लगेगा. सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसे वैदिक ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य ग्रह को जगत का ऊर्जा कारक और आत्मा माना जाता है.
Surya Grahan 2022 Date & Time In India: हिंदू पंचांग के अनुसार साल, 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल, शनिवार को लग रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा जिसके कारण कुछ राशियों पर इसका प्रभाव नकारात्मक पड़ेगा जबकि कुछ पर इसका प्रभाव सकारात्मक रहेगा. इस दौरान मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.
काशी के ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद बताते हैं कि सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को आधी रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह चार बजकर सात मिनट तक रहेगा. यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा. साल का पहला सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा. भारत में यह सूर्यग्रहण नजर नहीं आएगा, जिसके कारण भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा.
ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद ने आगे बताया कि सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से नकारात्मक माना गया है. लेकिन इस दिन जप पूजा आदि करना विशेष फलदायक होता है. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य भगवान की उपासना और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. इससे जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.
कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान किए गए पाठ या मंत्र जप का फल कई गुणा बढ़ जाता है. आज के दिन प्रीति योग भी रहेगा. इस दिन शनि जयंती भी है. ऐसे में पवित्र नदी में स्नान करना और दान देना लाभदायक है.
इस बार सूर्य ग्रहण शनिवार के दिन पड़ रहा है. शनिश्चरी अमावस्या पर शनि और सूर्य के इस दुर्लभ संयोग में कुछ उपाय करने से जातक को लाभ हो सकता है. जो लोग शनि की साढे साती और ढैय्या से परेशान हैं, वे सूर्य ग्रहण के दिन शनिदेव पर तेल चढ़ाएं तथा शनि की आराधना करें. साथ ही आज वह अपने पितरों की भी पूजा आराधना कर सकते हैं जिससे घर मे सुख शांति बनी रहेगी.
इन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत (Surya Grahan 2022 Effects On Zodiac Sign)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










