
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का इस समय होगा सबसे ज्यादा असर, तब न करें ये 5 काम
AajTak
Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय है, इसलिए इसका सूतक काल दिवाली की रात से लागू हो चुका है. ज्योतिषविद शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट के बीच दिखेगा. यानी ग्रहण की अवधि करीब 01 घंटा 40 मिनट होगी.
Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मंगलवार, 25 अक्टूबर को तुला राशि में लगने वाला है. यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दर्शनीय है, इसलिए इसका सूतक काल दिवाली की रात से लागू हो चुका है. ज्योतिषविद शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट के बीच दिखेगा. यानी ग्रहण की अवधि करीब 01 घंटा 40 मिनट होगी. इस बीच एक समय ऐसा भी होगा, जब ग्रहण का असर सबसे ज्यादा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के मुताबिक, वैसे तो यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, लेकिन ये सूर्य ग्रहण जब अपने परम ग्रास पर होगा यानी फुल मैच्योरिटी में होगा, उस वक्त इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. ज्योतिषविद ने बताया कि सूर्य ग्रहण का परम ग्रास शाम करीब 04 बजकर 30 मिनट पर होगा. इस वक्त लोगों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी गई है. खासतौर से बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग ज्यादा सावधान रहें.
परम ग्रास के वक्त क्या न करें? (Surya Grahan Do's and Dont's) ज्योतिषिवद के अनुसार, ये सूर्य ग्रह तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण का परम ग्रास आरंभ होने के बाद कुछ विशेष बातें ध्यान रखें. इस दौरान घर से बाहर न निकलें. नग्न आखों से सूर्य को बिल्कुल न देखें. गर्भवती महिलाएं न तो कुछ खाएं और न ही सोएं. अपने हाथ पैरों को सीधा करके बैठें. आप चाहें तो घर में थोड़ी देर टहल सकती हैं. ग्रहण का समापन होने के बाद स्नान जरूर करें. ग्रहण काल में पूजा-पाठ वर्जित मानी जाती है. इस दौरान भगवान की प्रतिमा को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान (Surya Grahan Cautions) ज्योतिषियों की मानें तो साल का आखिरी सूर्य ग्रह छह राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए इन जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है. ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि मेष, मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों पर इस ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इन जातकों को वैवाहिक जीवन, संतान पक्ष, करियर और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
कब लगता है सूर्य ग्रहण? जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सूर्य आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है. इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी पर सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध कर देता है. 25 अक्टूबर को लग रहा सूर्य ग्रहण एक आंशिक ग्रहण है. इससे पहले 30 अप्रैल को आंशिक ग्रहण देखा गया था. अब अगला सूर्य ग्रहण 20 अक्टूबर 2023 को लगेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










