
Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण खत्म होने के तुंरत बाद जरूर कर लें ये 7 काम
AajTak
Surya Grahan 2022: शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण खत्म होने के बाद भी उसका प्रभाव रहता है. इसे दूर करने के लिए कुछ विशेष उपाय करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं ग्रहण के प्रभाव से मुक्त होने के लिए कौन से उपाय किए जाने जरूरी हैं.
Surya Grahan 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और 1 मई 2022 की सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे और यह दोनों ही सूर्य ग्रहण आंशिक होंगे. आंशिक सूर्य ग्रहण उसे कहते हैं जब चंद्रमा, सूर्य को आधा ढक देता है इससे पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश बहुत कम पहुंचता है.
शास्त्रों के अनुसार जिस प्रकार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ काम करना वर्जित माना जाता है उसी प्रकार सूर्य ग्रहण खत्म होने पर भी कुछ चीजों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है. ऐसे में सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद कुछ काम जरूर करने चाहिए, इससे ग्रहण के नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है. तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद कौन से काम करने चाहिए.
सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए जरूर करें ये काम (Do These Things After Surya Grahan Ends)
दान करें - ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और किसी जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र, या धन का दान करें. ग्रहण के पहने गए कपड़ों को भी दान कर दें.
भगवान के दर्शन- ग्रहण काल में मंत्र जाप व चिंतन के कार्य करने का विधान है. इसलिए ग्रहण का मोक्ष काल समाप्त होते ही भगवान के दर्शन करना विशेष शुभ फल देता है.
तुलसी को गंगाजल से शुद्ध करें- सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई करें और भगवान की मूर्तियों को पवित्र गंगाजल से स्नान करवाएं. सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी और शमी पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें शुद्ध किया जाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










