
Surya Grahan 2022: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर
AajTak
Solar Eclipse 2022 effect on Zodiac Signs: 30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशियों पर इसका शुभ असर पड़ेगा जबकि कुछ को इस दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
Surya Grahan 2022 Date & Timings in India: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है. सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक देता है जिस कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पहुंच नहीं पाती हैं. इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है. वहीं, जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है, लेकिन जब चंद्रमा सूर्य को मध्य भाग से ढकता है तो इसे वलयाकार सूर्यग्रहण कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा यह सूर्य ग्रहण-
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है. माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य को अंधेरे की बजाय सूर्य का चंद्रमा की रोशनी में किया जाना चाहिए.
सूर्य ग्रहण का दिन और समय (Solar Eclipse 2022 Date And Timings in India)
सूर्य ग्रहण का दिन- 30 अप्रैल , 2022 सूर्य ग्रहण का समय- दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक.
राशियों पर इस तरह से पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर (Solar Eclipse Effects On Zodiac Signs)
मेष- सूर्य ग्रहण के दौरान मेष राशि के लोगों को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सलाह दी जाती है कि सूर्य ग्रहण के दिन मेष राशि के लोग पैसों से जुड़ा कोई भी कार्य करने बचें. साथ ही बात करते समय सावधानी बरतें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











