Surya Grahan 2021 Today: भारत में कब-कहां और कैसे दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानें जरूरी बातें
AajTak
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) 10 जून को लग रहा है. इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इसके अलावा इस दिन शनि जयंती और वट सावित्रि व्रत भी है. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. ये ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा.
Surya Grahan 2021 today in India: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) 10 जून को यानी आज लगने जा रहा है. 15 दिनों के अंदर लगने वाला ये दूसरा ग्रहण है. ज्योतिष में इतने कम समय के अंतराल पर पड़ने वाले ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस साल कुल मिलाकर 4 ग्रहण लग रहे हैं. दो सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण. पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लग चुका है जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा. वहीं 10 जून के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा. आइए जानते हैं आज लगने वाले इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी खास बातें. सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Timing) इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानी आज लग रहा है. इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इसके अलावा इस दिन शनि जयंती और वट सावित्रि व्रत भी है. ये ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










