
Surya Grahan 10 June 2021: सूर्य ग्रहण पर 148 साल बाद ये अद्भुत संयोग, भारत में कब और कितने बजे देगा दिखाई
AajTak
Surya Grahan 10 June 2021 date and time in India: 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह नजर आएगा. ऐसे में पृथ्वी पर मौजूद लोगों को कुछ समय सूर्य का नजारा किसी चमकती अंगूठी की तरह नजर आएगा. 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है, क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का योग करीब 148 साल बाद बन रहा है. इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था.
Solar eclipse 10 June 2021 in India: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून 2021, गुरुवार को लगने वाला है. सूर्य ग्रहण (surya grahan) के दौरान चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच में होगा. तीनों खगोलीय पिंड एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होंगे. इससे पहले, 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था. 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है, क्योंकि ग्रहण पर शनि जयंती का भी योग बन रहा है. आइए आपको बताते हैं कि साल के पहले सूर्य ग्रहण को भारत में कब और कहां से देख सकेंगे. भारत में कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण (surya grahan timing in India)- साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में सभी जगहों पर नजर नहीं आएगा. लेकिन इस नजारे को आखिरी समय में बेहद कम समय के लिए लद्दाख की उत्तर सीमाओं और अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से शाम को तकरीबन 5 बजकर 52 मिनट पर देखा जा सकेगा. क्या है विशेष संयोग- 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है, क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का योग करीब 148 साल बाद बन रहा है. इससे पहले शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण 26 मई 1873 को हुआ था. बता दें कि सूर्य और शनि देव पिता-पुत्र हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










