
Surya Gochar 2023: सूर्य का एक साल बाद वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
AajTak
Surya Gochar 2023: 15 मई को दोपहर 11 बजकर 32 मिनट पर सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है जबकि सूर्य अग्नि तत्व प्रधान होता है. अग्नि और पृथ्वी तत्व का ये मिलन कई राशियों पर असर डालेगा. आइए जानते हैं कि गोचर के इस प्रभाव से किन राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे और किन राशियों को इस दौरान सावधान रहना होगा.
Surya Gochar 2023: सभी ग्रहों में सूर्य को सर्वोच्च माना जाता है. नौ ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि जल्द बदलने जा रहे हैं. सूर्य इससे पहले मेष राशि में विराजमान थे. सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में 15 मई को दोपहर 11 बजकर 32 मिनट पर गोचर करेंगे. सूर्य वृषभ राशि में एक साल बाद गोचर करने जा रहे हैं.
ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, राजनीति आदि का कारक माना जाता है. कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. ज्योतिषविदों के मुताबिक, मेष राशि में सूर्य उच्च का और तुला राशि में नीच का माना जाता है. सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों को पूर्ण रूप से प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए ये ज्यादा शुभ रहेगा, तो कुछ राशि के जातकों को सावधान व सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
सूर्य गोचर का समय
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य का गोचर 15 मई को दोपहर 11 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में होगा. सूर्य इस राशि में अगले 30 दिनों के लिए रहेंगे. सूर्य का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को पूर्ण रूप से प्रभावित करेगा.
सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए शुभ
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होने से कर्क, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ, मीन राशि के लोगों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. इस राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग प्रशस्त होंगे. इसके साथ ही समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा. यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो भी उसके लिए यह गोचर अनुकूल है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










