
Survey में दावा: बड़े पैर वाले पुरुष होते हैं धोखेबाज, Partner से छिपकर चलाते हैं Affair
Zee News
आप अपने पार्टनर के पैर देखकर ये पता लगा सकते हैं कि उसके आपको धोखा देने की कितनी संभावना है. ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में यह सामने आया है कि जिन पुरुषों के पैरों का साइज बड़ा होता है, उनके अपने पार्टनर को धोखा देने की संभावना ज्यादा रहती है.
लंदन: यदि आपके पैरों का साइज बड़ा (Men with Big Feet) है, तो फिर आपकी पार्टनर आप पर शक कर सकती है. क्योंकि एक सर्वे में यह सामने आया है कि बड़े पैर वाले पुरुष छोटे पैर वालों की तुलना में ज्यादा धोखा देते हैं. सर्वे के मुताबिक, जिन पुरुषों के पैरों का साइज 10 या उससे अधिक है, उनके अपनी पार्टनर को चीट करने की अधिक संभावना रहती है. इसके उलट, सात या उससे कम साइज वालों में इसकी संभावना अपेक्षाकृत कम है.
‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण (Survey) में पुरुषों के अफेयर (Affair) को उनके पैरों से जोड़कर देखा गया. इस दौरान ये सामने आया कि बड़े पैर वालों के अपनी पार्टनर को धोखा देकर दूसरे के साथ अफेयर की संभावना अधिक रहती है. डेटिंग साइट ‘Illicit Encounters’ ने अपने इस सर्वे में करीब 2000 पुरुषों के बातचीत की. इसमें बड़े पैर वाले अधिकांश शादीशुदा पुरुषों ने माना कि उनका अफेयर चल रहा है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



